जन अधिकार पार्टी द्वारा लोक न्याय मार्च कल निकाली जायेगी
जाप का लोक न्याय मार्च कल
जन अधिकार पार्टी द्वारा लोक न्याय मार्च कल निकाली जायेगी ,जन अधिकार पार्टी (लोक) के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा पढ़ाई नही तो फीस नही ,अस्पतालों की बदहाली दूर करने ,मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने ,कोरोना से मृत के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने की मांग तथा जाप सुप्रिमो पप्पू यादव को फर्जी केस में जिस तरीके से बिहार सरकार जानबूझ कर जेल भेजवा दिया है उनके रिहाई की मांग समेत को लेकर लोक न्याय मार्च निकाली जायेगी.जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि बिहार के अंधी- बहरी गूँगी,लाचार और प्रेलाइस सरकार को जगाने के लिए लगातार आंदोलन करेंगे.जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि बिहार में सच बोलना भी गुनाह है बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृतुन्जय सिंह को सच बोलने के लिए बिहार सरकार ने उनको निलबिंत कर दिया जो शर्मनाक है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।