जाप सुप्रिमो पप्पू यादव की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर दिया गिरफ्तारी
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई , कोरोना से मृतकों के परिजनों को अविलम्ब चार- चार लाख का मुआवजा देने ,वैक्सिनेशन की कमी को दूर करने ,अस्पतालों की बदहाली को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर जन अधिकार पार्टी के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना के कोतवाली थाना में अपनी गिरफ्तारी दी, उक्त मौके पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पिछले 45 दिनों से पप्पू यादव को एक षड्यंत्र के तहत फर्जी केस में जेल में डाल दिया गया है ,जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि पप्पू यादव का गुनाह सिर्फ इतना है कि वो कोरोना महामारी में लगातार गरीब ,लाचार को मदद कर रहे थे तथा अस्पतालों की बदहाली को लगातार दिखा रहे थे इसलिए बिहार सरकार घबरा कर उन्हें जेल भेज दिया , जाप के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा समेत पूरे बिहार के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति है इसे अविलम्ब दूर कर लोगो के सेवा में सुपुर्द करें सरकार तथा वैक्सिनेशन में हो रही कमी को दूर अविलम्ब दूर किया जाये, जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार कितना हावी है कि एक दिन के बारिश में पूरा विधानसभा का हाल स्विमिंग पूल की तरह हो गया है , जाप नेता अभिजीत सिंह अविलम्ब पप्पू यादव को रिहा करे अन्यथा इससे बड़ा आंदोलन होगी.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।