सुरत बदली है हालात नहीं हम सब मिलकर बाल श्रम को रोके सिर्फ बात नहीं
आज दिनांक 12/06/2021 को अंतराष्ट्रीय बल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बचपन बचाव आंदोलन द्वारा पनटोका पंचायत के भरतमही गांव के वार्ड नं. 02 में ग्रमीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि पनटोका के मुखिया अमरजीत प्रसाद चौरसिया और एस एस बी 47 बटालियन पनटोका निरीक्षक राज कुमार थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बचपन बचाओ आंदोलन की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा किया गया कि ग्रमीणों को बाल श्रम, मानव व्यापार, बाल विवाह और बंधुआ मजदुरी रोक थाम के लिए जागरूक किया एवं कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे बच्चे घर आये है, बहुत सारे परिवार इस महामारी में गरीब हो चुके हैं इन परिवारों के बच्चे को दलाल पुनः अपने साथ पलायन की तैयारी में होंगे। इसे रोकने के लिए प्रयास जारी है। बच्चों के चार मौलिक अधिकार है। जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार इन अधिकारों को हमे बच्चे से दुर नहीं करना चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि *बच्चे को बचपन की उड़ान दे दो मजदुरी रोक उनके चेहरे पर मुस्कान दे दो।*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरजीत प्रसाद चौरसिया द्वारा बताया गया कि आज अंतरास्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन का हम बहुत धन्यवाद करता हूँ जो ऐसे कार्यक्रम हमारे पंचायत में करना सुनिश्चित किय और हम सब को इस विषय पर कुछ कहने का मौका मिला। हम संकल्प लेते हैं कि हम अपने पंचायत में बाल श्रम, बंधुआ मजदुरी और बाल विवाह को होने नही देंगे।
एस एस बी 47 बटालियन पनटोका निरीक्षक राज कुमार द्वारा ग्रामीणों को बताया गया। ये बहुत ही जघन्य अपराध हैं। जो कि हमारे समाज से ही रोका जा सकता है।
इस अवसर पर पेड़ लगा कर संकल्प लिया गया कि बाल श्रम नही होने देंगे।
मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के अमित कुमार, राज गुप्ता, एस एस बी से सूरज, हरि, पवन कुमार, वार्ड सदस्य बच्चा राम, जिया लाल साहनी, मथुरा साह, सोना देवी, लालसा देवी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।