Breaking News

सुगौली :- बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

 



/सुगौली।अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर चाईल्डलाइन सब सेंटर रक्सौल व जीआरपी सुगौली, आरपीएफ सुगौली द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जागरुकता अभियान सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से शुरू की गई और पूरे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म में जितनी भी छोटी-बड़ी दुकानें हैं। सभी को जागरूक किया गया कि भी बाल श्रम ना कराएं। बाल श्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी बाधा हैज़ जिसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा। मौके पर मौजूद जीआरपी के थानाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद द्वारा बताया गया कि कोविड महामारी के बाद बहुत सारे बच्चे अनाथ बेसहारा हुए हैं, जिन्हें सरकार के विशेष योजनाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। किसी भी यात्री को वैसे बच्चे जल्दी दिखते हैं तो वे पुनः इसकी सूचना 1098 चाइल्ड लाइन को दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि ट्रेन में बाल श्रम कराता है तो सबसे पहले उसे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ-साथ चाइल्डलाइन के सदस्य अजय कुमार, पवन कुमारज़ किरण वर्मा व अभिषेक कुमार द्वारा बताया गया कि जो बच्चे यदि बाल श्रम करते हुए संपर्क में आते हैं तो सबसे पहले उनके माता-पिता पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा जो माता पिता अपने बच्चे को बाल श्रम के लिए बाहर भेजते हैं, जिनके साथ भेजते हैं वह भी व्यक्ति इस मामले में अपराधी माना जाएगा। जिस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकान, मोटर गैरेज, ढाबा व ऑर्केस्ट्रा में यदि कोई व्यक्ति बच्चों से काम कर आता हो तो इसकी सूचना चाईल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर दे सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद आरपीएफ के अधिकारी शशि भूषण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमारज़ आनंद कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, दीपांशु, नवीन कुमार व सूरज आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।