Breaking News

CBSE 12th रिजल्ट: प्री बोर्ड में नंबर अच्‍छे नहीं तो मिल सकता है ये विकल्‍प

 




प्री- बोर्ड के अलावा भी नंबर बढ़ाने को ऑनलाइन परीक्षा का स्कूलों ने विकल्प दिया है। मुजफ्फरपुर के सीबीएसई एफलिएटेड स्कूल 12वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करा रहे हैं। 

अपने प्री बोर्ड और इंटरनल एसेसमेंट से असंतुष्ट छात्रों को नंबर बढ़ाने का एक और मौका दिया गया है। 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर स्कूल तैयारी में जुट गए हैं। 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अभी सीबीएसई की ओर से मार्किंग स्कीम जारी नहीं की गई है, मगर इसमें प्री बोर्ड के रिजल्ट, इंटरनल एसेसमेंट के अंकों को जोड़ने की बात हो रही है। जिले के छात्र लगातार अपने प्री बोर्ड के रिजल्ट को लेकर मांग कर रहे थे। बच्चों और अभिभावकों की मांग थी कि प्री बोर्ड में बच्चे ज्यादा गंभीर नहीं थे। ऐसे में अंक कम आए हैं। अब इस अंक पर रिजल्ट बना तो बच्चों का साल बर्बाद हो जाएगा। 



प्री बोर्ड से वंचित छात्रों के साथ ही इच्छुक सभी छात्र हो रहे शामिल
सीबीएसई स्कूल सगंठन के सतीश कुमार झा, होली मिशन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के निदेशक जीके मल्लिक ने बताया कि जो छात्र परीक्षा से वंचित हुए थे, उनकी तो परीक्षा कराई ही जा रही है। इसके साथ ही जो पहले भी परीक्षा दे चुके हैं मगर अपने अंक से असंतुष्ट हैं, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। स्कूल निदेशकों ने कहा कि यह मौका इसलिए दिया गया है ताकि बच्चों और अभिभावकों को रिजल्ट को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं हो।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।