छपरा :- विश्व पर्यावरण दिवस पर लियो क्लब छपरा सारण ने किया मल्टीपल कार्यक्रम
छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई सारे मल्टीपल कार्यक्रम कर पर्यावरण को बचाने का संदेश शहर वासियों को दिया है । इस कार्यक्रम की चेयर पर्सन लियो श्वेता चौहान ने अपनी मुख्य भूमिका निभाते हुए लोगों से आज यह अपील की हैं कि हमें अपने आने वाले कल के लिए अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा और जल, पौधों, पशु पक्षी को बचाने की कोशिश हमें स्वयं से करनी होगी नहीं तो तेजी से समाप्त होते जंगल, वायु प्रदूषण, विलुप्त हो रहे पशु-पक्षी, जल संकट की वजह से हमें आए दिन कोई ना कोई आपदा का सामना करना पड़ता है ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।