Breaking News

Corona Update: बिहार के सभी जिलों में 100 से कम नए संक्रमित मिले, 24 घंटे में 21 की मौत

 




बिहार में कोरोना संक्रमण दर शनिवार को एक फीसदी के नीचे 0.88 पर रही। एक दिन पहले राज्य में संक्रमण दर 0.87 फीसदी थी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 13 हजार 880 सैंपल की जांच हुई। जिसमें 1007 नए संक्रमितों की पहचान की गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 1667 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए, जबकि 21 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.90 फीसदी हो गयी। जबकि एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.80 फीसदी थी। राज्य में अभी कोरोना के 9627 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। पटना में 71 नए कोरोना संक्रमित सहित राज्य के सभी 38 जिलों में सौ से कम मिले नए संक्रमित मिले।

12 जिलों में दस से कम नए संक्रमित मिले

राज्य के 12 जिलों में दस से कम नए संक्रमितों की पहचान की गई। इनमें औरंगाबाद में 3, बांका में 1, भोजपुर में 5, बक्सर में 5, जमुई में 7, जहानाबाद में 5, कैमूर में 2, लखीसराय में 6, नालंदा में 9, शेखपुरा में 7, शिवहर में 9 और पश्चिमी चंपारण में 7 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 


26 जिलों में दस से 100 के बीच नए संक्रमित 
राज्य के 26 जिलों में दस से सौ के बीच नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें पटना में 71, अररिया में 26, बेगूसराय में 26, भागलपुर में 12, दरभंगा में 48, पूर्वी चंपारण में 31, गया में 18, गोपालगंज में 34, कटिहार में 35, खगड़िया में 12, किशनगंज में 32, मधेपुरा में 49, मधुबनी में 54, मुंगेर में 67, मुजफ्फरपुर में 37, नवादा में 49, पूर्णिया में 41, रोहतास में 11, सहरसा में 26, समस्तीपुर में 38, सारण में 35, सीतामढ़ी में 13, सीवान में 43, सुपौल में 83 और वैशाली में 24 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

अबतक 6.97 लाख संक्रमित स्वस्थ हुए
राज्य में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान अबतक 6 लाख 97 हजार 229 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अबतक 7 लाख 12 हजार 197 संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्य में अबतक 5340 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना अपडेट
नए संक्रमित मिले - 1007
स्वस्थ हुए - 1667
मृत हुए - 21
स्वस्थ होने की दर - 97.90%
संक्रमण दर - 0.88% 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।