भेल्दी के कोरेया में मारपीट में जख्मी ब्यक्ति की मौत
कोरेया गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी ब्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई।मृतक सुरेंद्र प्रसाद (50)भेल्दी थाने के कोरेया गांव का बताया जाता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के कोरेया गांव में हुई मारपीट की घटना में सुरेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए।परिजनों ने प्राथमिक उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पटना से मृतक का शव सोमवार को कोरेया गांव में पहुंचते ही सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।शव आने के सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पति का शव देखते ही पत्नी पूनम देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी।पुत्र सुमित कुमार अमित कुमार भास्कर,पुत्री रागिनी गुड़िया के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।