Breaking News

एक्शन में आए DIG मनु महाराज, हत्याकांड में निर्दोष को फंसाने में डोरीगंज थानेदार सस्पेंड

 



सारण रेंज के डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरीगंज के थानेदार संजय कुमार को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। डीआईजी ने बताया कि हत्याकांड में समीक्षा के दौरान थानेदार की लापरवाही सामने आई थी। इनके द्वारा कुछ लोगों के नाम को हटा दिया गया था और कुछ लोगों का नाम जोड़ दिया गया था। इसके बाद उन्होंने स्वयं इसकी समीक्षा की और थानेदार की कार्यशैली उजागर हो गयी। डीआईजी ने बताया कि किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।


हत्याकांड में निर्दोष  को फंसाने और दोषी को बचाने का अगर कोई प्रयास करता है तो वह सावधान हो जाए। इस तरह के कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कड़े एक्शन लेंगे। अगर उनकी समीक्षा में यह उजागर होता है कि दोषी को केस डायरी से नाम हटा दिया गया है और निर्दोष का नाम जोड़ दिया गया है तो कार्रवाई होगी। डीआईजी ने बताया कि वह लगातार हत्या, लूट, डकैती व अन्य मामले की थानेवार समीक्षा भी करेंगे। इसके लिए पुलिस पदाधिकारी तैयार रहें। उन्होंने बताया कि डोरीगंज थानेदार की शिकायत भी बहुत आ रही थी। उसके बाद यह एक्शन लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।