पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा मोतिहारी का किया निरीक्षण |
मोतीहारी पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शिर्सत कपिल अशोक द्वारा आज केंद्रीय कारा मोतिहारी का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने केंद्रीय कारा में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया जहां पर सफलतापूर्वक 18 से 44 वर्ष के उम्र वर्ग के कैदियों का टीकाकरण किया जा रहा था।
उसके बाद उन्होंने कारा अस्पताल अवस्थित रुग्ण बंदियों के वार्ड का निरीक्षण किए तथा वृद्ध बंदियों के वार्ड में भी जाकर बातचीत की।
जिलाधिकारी ने महिला खंड में संचालित एपीलीक (applique) प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किए तथा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किए। महिलाओं द्वारा बनाए गए चादर, थैला, साड़ी का बॉर्डर की कारीगरी आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद्रीय कारा मोतिहारी में टेराकोटा प्रशिक्षण दिलाने हेतु भी निर्देश दिया।
उनके द्वारा कारा में चल रहे निर्माण/ मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बास्केटबॉल हेतु स्थल चयनित कर तीन कोर्ट बनाने का निर्देश दिया। साथ ही स्टील, फर्नीचर, उद्योग, बेकरी उद्योग, चरखा उद्योग भी केंद्रीय कारा मोतिहारी में स्थापना हेतु वरीय पदाधिकारी से पत्राचार / स्मार देने का निर्देश दिया।
कारा के भीतर कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर भी निरीक्षण किया गया तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।