Breaking News

सुगौली में प्रत्येक साल बांध मरोमती के नाम पर हो रहा है महाघोटाला भाकपा माले।





आज भाकपा माले जिला कमिटी की टीम ने सुगौली के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।टीम में का.अच्युतानंद पटेल,का.राघो साह, का.भोला साह, इंकलाबी नवजवान सभा के जिला संयोजक का.अशोक कुमार कुशवाहा एवम सुगौली प्रखण्ड कमिटी सदस्य का.भोला राम मौजूद रहे।इन लोगो के द्वारा सुगौली प्रखण्ड के छपराबहास पँचायत के भवानीपुर में सिकरहना नदी के किनारे बसे गाँव का दौरा किया।और लोगो का दुःख दर्द जाना।वर्तमान में भवानीपुर गाँव का बहुत भयावह स्थिति है।नदी किनारे बसे सैकड़ो घर नदी के गोद मे समाहित हो गई है।और कुछ घर नदी के कटाव से नदी में बहने के कगार पर है।यह कोई नई घटना नही है।हर साल इस गाँव के ग्रामीण इस त्रास्दी को भोगने को मजबूर है।लोगो का कहना है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय ही आते है और कहते है कि जिनते के बाद आप सब के समस्या का निदान होगा।वही जिला कमिटी सदस्य भोला साह के द्वारा 4/12/2020को  सुगौली प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया था।जिसमे 1990 में पारित सिकरहना नदी के दोनों तरफ बांध का निर्माण करने का निर्णय का पालन करने का आग्रह किया गया था।लेकिन प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी के द्वारा अनदेखा कर दिया गया।वही भाकपा माले जिला कमिटी की टीम ने सभी पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आप सब की इस समस्या के निदान के लिए हम लोग प्रखण्ड से लेकर राज्य तक जायेगे और इस समस्या से निजात दिलाएंगे।वही बिहार सरकार और जिलाधिकारी से मुख्य मांगे भी की जिसमे जिस व्यक्ति का घर नदी में बह गया है उसका सूची तैयार करे और हर उस गरीब को 6 डिसमिल जीमन दिया जाए,और 5 लाख मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपना घर बना सके।वही छः हजार के बदले हर पीड़ित परिवार को पन्द्रह हजार रु.बाढ़ राहत के रूप में दिया जाए।वही साथ मे स्थानीय ग्रामीण जयलाल सहनी, दर्शन यादव,चुलाई यादव,भोला राम आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।