Breaking News

घोड़ासहन जाप नेताओ ने किया स्वास्थ्य विभाग का पर्दाफाश

 


जन अधिकार पार्टी (लोक) के नेताओं द्वारा ढाका विधानसभा की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है, जाप के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि  बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था लकवा ग्रसित हो गयी है ,जिसका परिणाम आज ढाका विधानसभा अंतर्गत घोड़ासहन प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र कहि 10 वर्ष तो कही15 वर्षों से बन्द पड़े है ,श्री सिंह ने कहा कि 25 मई को जाप नेताओ द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस कर यहाँ के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोली गई ,जिससे अपनी नाकामी को छुपाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 29 मई को सभी बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने का आदेश दिया गया ,लेकिन आदेश आने के 4 दिन बाद भी सभी स्वास्थ्य केंद्रों को चालू नही किया गया है वो पहले की तरह ही बन्द है, जाप नेता श्री सिंह ने सिविल सर्जन के आदेश पर सवाल करते हुए कहा कि बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी में जनता को यथास्थिति मरने के लिए छोर दी है अपनी बदनामी को छुपाने के लिए पत्र तो जारी कर दिए लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल नही हो पाया ,जाप के प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा की जनता ने हमे सड़क पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए चुना है जिसको हम हमेशा करते रहेंगे ,उन्होंने यहाँ के जनप्रतिनिधि को कहा कि अभी वक्त राजनीति करने का या लम्बी चौड़ी बाते करने का नही है बल्कि जनता को इस दुख के घड़ी में सहारा बनने का है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने सरकार से ढाका और घोड़ासहन प्रखंड में नये एम्बुलेंस,ऑक्सीजन और ऑक्सीजन फ्लो मीटर देने की मांग की है ,जाप नेता सिंह ने कहा कि चार दिनों अंदर बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्रों खोला जाये अन्यथा जन अधिकार पार्टी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी. पोल खोल में छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव,जिला सचिव रामचंद्र सिंह, अनिल सिंह ,मिठू कुमार, विकास सिंह, अमन राज, सन्नी शर्मा आदि थे.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।