Breaking News

मुजफ्फरपुर में नाबालि से रेप, फिर कर दी हत्या! अगवा हुई पूजा की मिली लाश, चेहरे को तेजाब से जलाया





बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में अकराहा पुल के नीचे से बरामद युवती के शव की गुरुवार को पहचान हो गयी है। वह मनियारी के माधोपुर सुस्ता निवासी शंकर राय की बेटी पूजा (17) की लाश थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से उसकी पहचान की गई। वह 31 मई से लापता थी और उसके अपहरण की एफआईआर कराई गई थी। 


बीते दो जून को को मनियारी थाने में पूजा के अपहरण को लेकर नामजद एफआईआर करायी गई थी। इसमें विशुनपुर गिद्धा के सोनू कुमार, उसके तीन भाई रंजीत कुमार, दीपक कुमार, गणेश कुमार आरोपित किया गया था। मुख्य आरोपित सोनू पर शराब के धंधे से जुड़े होने का भी संदेह जाहिर किया गया था। इसी दिन अकराहा में शव मिला था जिसके पंचनामे के बाद कुढ़नी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मनियारी पुलिस आरोपित के भाई दीपक और गणेश समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, उसके चेहरे को तेजाब आदि तरल पदार्थ से जलाने का प्रयास किया गया था। चेहरे पर जलने का जख्म पाया गया। वहीं, पानी में रहने से शव फुल गया था। थाने में दिये आवेदन में पिता ने बताया था कि बीते सोमवार को पूजा व मेरी पत्नी मालती देवी साथ में माधोपुर हाट दवा लाने जा रही थी। चौक से पहले एक कॉलेज के समीप दो स्कूटी से सोनू कुमार व उसके भाइयों ने पूजा और मेरी पत्नी को घेर लिया।  इसके बाद सोनू पूजा को अगवा कर अपने साथ ले चला गया।


चाचा ने दी मुखाग्नि 

पूजा का शव गुरुवार की दोपहर आते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। पूजा तीन भाईयों में इकलौती बहन थी। इंटर की परीक्षा दी थी। मां पूजा के शव से लिपटकर चीत्कार मार रही थी। चाचा शंकर राय ने पूजा को मुखाग्नि दी गई।


मामले में अपहरण की धारा में केस दर्ज हो चुका है। अब हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपित के भाई समेत तीन को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या, ऑनर किलिंग व आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। 

-सैयद इमरान मसूद, एएसपी वेस्ट

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।