Breaking News

क़ानूनीया गांव का सड़क बना है खंडार,



 जाप प्रखंड अध्यक्ष भूलेंद्र कुमार ने बताया कि आदापुर  प्रखंड अंतर्गत ग्राम कटकेनवा (कनुनिया ) में गांव से पूरब राम जानकी मंदिर जाने के रास्ते में यह सड़क खंडहर बन गया है जो लोगों के आने जाने में बहुत तकलीफ होती है, जबकि यहां 50 घर से ज्यादा लोग निवास करते हैं अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए तो अस्पताल जाने में बहुत कठिनाई होगी, लोगों में बहुत आक्रोश है दुबहा पंचायत के मुखिया पति नंदू राम को सूचना देने के बाद भी इस सड़क का सुधार नहीं हो पाया क्यों ! मैं स्थानीय सांसद और विधायक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय से मैं निवेदन करता हूं कि जल्द से जल्द इस सड़क का मरम्मत कराया जाए! अन्यथा जन अधिकार पार्टी करेगी चरणबद्ध आंदोलन!

 मौके पर,बृजबिहारी सिंह, भुलन साह,पवन यादव, शंभू यादव,रामकिशोर यादव,अवध यादव,रूपलाल राम,समन कुमार लखिंदर यादव एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे!

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।