Breaking News

सारण:- बेबस और लाचार महिला को गांव के ही दबंगो ने पीटा, महिला इंसाफ़ की लगा रहीं गुहार।




सारण- टेकनीवास निवासी उषा देवी पिता  स्वर्गीय भूतपूर्व मुखिया विश्वनाथ तिवारी के बेटी उषा देवी को विगत कुछ दिनों पहले रात्रि 9 बजे खाना खाने बाद टहलने के दौरान अचानक उनके पट्टीदारों द्वारा जिसमें अशोक तिवारी व उनके पुत्र प्रदुमन तिवारी गोलू तिवारी द्वारा अचानक पिटाई कर दी गई और जान से मार देने की कोशिश भी की गई।तभी पीड़ित महिला भागते हुए अपने पड़ोसी श्रीराम तिवारी के यहाँ गई जहाँ श्री राम तिवारी इस महिला के बचाव में आते है तो तीनों हमलावर राम तिवारी पर भी राड से वार हमला कर इन्हें भी बुरी तरह घायल कर दिया।और अब दबंगों द्वारा श्री राम तिवारी और उनके परिवार को भी दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया जा रहा है।आपकों बता दें कि इस घटनाक्रम कि सूचना स्थानीय रिविलगंज थाना को भी दिया गया है लेकिन अब तक कोई भी करवाई नही की गई है।वहीं अशोक तिवारी का कहना है कि तुम्हें जान से मार कर के तुम्हारे शव लापता कर देंगे। इसके बाद से पीड़ित महिला बेहद डरी और सहमी हुई है। पीड़ित महिला का कहना है कि मैं  बहुत डरी हुई हूं और मेरे एक भाई और एक बहन है। जिसमें उनलोगो का भी मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं और उसे भी लोग मारते पीटते रहते है।आखिर  मैं कब तक इनलोगो से दबंगों से डर कर खुद के अपने घर से दूर  रहु।इसलिए स्थानीय पुलिस प्रशासन से निवेदन की इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कर हमें इंसाफ दिलाई जाए, ताकि मैं अपने घर पर फिर से सकुशल रह सकु अपने परिवार के साथ। प्रशासन से निवेदन है कि मेरे साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकता है इसलिए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।