Breaking News

पताही में 25 दिन पूर्व बाढ़ में ध्वस्त सड़क का नहीं हो पाया निर्माण।




राजा कुमार साह / पताही


: पताही। प्रखंड क्षेत्र में  25 दिन पूर्व बाढ़ में ध्वस्त सड़क का निर्माण नहीं होने से पताही प्रखंड के पदुमकेर पंचायत के तेलिया टोला, खरीहनिया, जिहुली  सहित कई अन्य गांवों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनिल मिश्रा  घर के पास से तेलिया टोला , खरीहनिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क 2021 के बाढ़ पानी में ध्वस्त हो गया था। 25 दिन बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 1 हजार लोग प्रतिदिन क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करना करने को विवश हैं। इससे अक्सर छोटी-मोटी घटनाएं भी होती रहती है। आवागमन का मुख्य सड़क रहने के कारण ग्रामवासियों का बाजार  आने -जाने मे परेशानी होती है। इससे काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन से इस दिशा में जल्द से जल्द पहल की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।