Breaking News

एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी,41.5 किलोग्राम गाजा के साथ दो नेपाली तस्कर हुआ गिरफ्तार

 




पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर तैनात अठमोहान एसएसबी के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र के झंझरा गांव के समीप से 41.5 किलोग्राम गाजा के साथ दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसएसबी 71वीं वाहिनी सहायक कमांडेंट प्रचलन अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में

गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं एस एस बी 71 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में औथमोहन कैंप प्रभारी रवि कुमार वर्मा एवं सहायक कमांडेंट प्रचलन अंसल श्रीवास्तव  के कुशल नेतृत्व में दो तस्कर को नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया है।

आपको बताते चले कि एसएसबी   71 वी वाहिनी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सहायक कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में देर रात्रि करीब 2 बजे नाका लगाकर 2 नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 41.5 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों तस्कर नाकछेद मुखिया व पुकार मुखिया नेपाल बारा जिले के सिमरौनगढ़ निवासी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।