जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई का किया उद्घाटन
अजीत कु सिंह/मोतिहारी
आज सदर अस्पताल पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के प्रांगण में सितारा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित दीदी की रसोई घर का उद्घाटन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
दीदी के रसोई का मुआयना करते हुए उन्होंने किचन ,स्टोर रूम ,टॉयलेट ,पीने का शुद्ध पानी , बैठने की सुविधा आदि को देखा एवं संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
सदर अस्पताल पूर्वी चंपारण में आने वाले सभी मरीजों एवं अभिभावकों के लिए न्यूनतम निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण , शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन का उत्तम प्रबंध किया गया है ।
जिलाधिकारी ने दीदी की रसोई में भोजन की गुणवत्ता जांच हेतु उन्होंने स्वयं भोजन ग्रहण किए ।
रसोई में काम करने वाली सभी दीदियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए क्विक सर्विस के साथ स्वादिष्ट भोजन , गुणवत्तापूर्ण पकवान परोसा जाए । साथ ही साफ-सफाई का भी मुकम्मल इंतजाम किया जाए ।
सितारा दीदी की रसोई रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन खुलने का समय एवं कार्यरत कर्मीगण ।
सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे दिन तक -- रीना दास , रिंकू देवी ,श्रीकांति देवी ।
दोपहर 2:00 से 8:00 रात्रि तक --सुमन देवी , शोभा देवी , अनीता देवी दीदी की रसोई का पूरा देखभाल करेंगी ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर , जीविका प्रबंधक आदि उपस्थित थे ।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।