विश्व हेपेटाइटिस दिवस 'पर लियो क्लब ऑफ फेमिना द्वारा किया गया जागरूकता अभियान ।
छपरा सारण:- अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना ने आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर शहर के फिजीसीयन डॉक्टर नवीन कुमार द्विवेदी सर के माध्यम से हेपेटाइटिस रोग के लिए सभी छपरा वासी को किया गया जागरूक ।
बहुत से लोगों को अभी भी हेपेटाइटिस रोग के बारे मे पूर्ण जानकारी नहीं है । जबकि अभी इस कोरोनाकाल में हमें और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
हेपेटाइटिस रोग क्या है ?कितने प्रकार के होते हैं? और इसके लक्षण क्या है? ये रोग होने के बाद नुकसान कितना होता है एवम् इस रोग से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए इसी विषय पर छपरा के प्रसिद्ध डॉक्टर नवीन द्विवेदी सर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष हर्षाली गुप्ता ने बताया कि इस तरह का जागरूकता अभियान समय -समय पर चलाया जाता है और लोग इससे जागरूक भी होते हैं ।
इस जागरूकता अभियान में क्लब के अध्यक्ष, सचिव , कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ सभी मेंबरों ने हिस्सा लिया

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।