मोतिहारी जिलाधिकारी द्वारा महिला लाभुकों के बीच किए राशन कार्ड का वितरण !
डॉ राधाकृष्णन भवन में अनुमंडल कार्यालय सदर , मोतिहारी के तत्वधान में राशन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया ।
राशन कार्ड वितरण का शुभारंभ जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा किया गया । उन्होंने महिला लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए ।
जिसमें मोतिहारी एवं पिपराकोठी प्रखंड के लगभग 60(साठ) लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया।
जिले भर में 4800 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया जाना है। जिसका वितरण संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शिविर का आयोजन कर किया जाएगा।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी , ओएसडी आदि उपस्थित हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।