भीषण सड़क हादसे में बिहार के मजदूरों की हुई मौत पर ऑटो रिक्शा संघ ने दी श्रद्धांजलि
उ.प्र. के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा मे बिहार के 18 मजदूरों की मौत पर मोतिहारी ऑटो रिक्शा चालक संघ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
मोतिहारी ऑटो एवं ई-रिक्सा चालक संघ पूर्वी चम्पारण के जिला अध्यक्ष शकील राजा ने शोक व्यक्त करते हुए है कहा कि मिली जानकारी के अनुसार
बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई है उन सभी मृतक मजदूरो को भावभीनी श्रद्धांजलि।चालको को गाड़ी चलाते समय सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। एक चालक के हाथ मे एक गाड़ी का स्टेरीग रहता है और चालक जब सड़क पर गाड़ी लेकर निकल पड़ते हैं तो कितने लोगों की जिंदगी उनसे जुड़ जाती है इसलिए चालक को गाड़ी चलाते समय सतर्क रहने की जरूरत है ज्यादा तेज गति से गाड़ी नहीं चलाए और थोड़ी सी भी अगर निन्द आए तो गाड़ी को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दे और निन्द पुरी कर ले और निन्द पुरी करने के बाद ही गाड़ी चलाए। मानसिक तनाव मे रह कर गाड़ी नही चलाए और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करे।और ना ही किसी नशा का सेवन करें।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।