Breaking News

कंपाउंडर ने जबरदस्ती महिला डॉक्टर से की शादी, क्लिनिक में घुसकर मांग में भरा सिंदूर

 




बिहार के समस्तीपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक कंपाउंडर ने जबरदस्ती महिला डॉक्टर से शादी रचा ली. उसने डॉक्टर की मांग में सिंदूर भर दिया और उसके साथ एक सेल्फी खींचकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी कर दिया. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखण्ड इस वायरल फोटो या वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

मामला जिले के दलसिंहसराय का है. बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अणिमा रंजन दलसिंहसराय के अस्पताल रोड में कुश अस्पताल नाम का निजी नर्सिंग होम भी चलाती हैं. वहां की व्यवस्था और मरीजों की देखभाल करने के लिए उन्होंने बंबइया गांव निवासी लालबाबू महतो के पुत्र सुमित कुमार को बतौर कंपाउंडर बहाल कर रखा था. सबकुछ सही ही चल रहा था. अचानक महिला डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर को काम से निकाल दिया. इससे वह नाराज चल रहा था.




कुछ दिन पहले की बात है, वह डॉक्टर के क्लिनिक में घुस गया और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया. बात यहीं तक नहीं रुकी. सुमित ने मांग भरने के बाद डॉक्टर के साथ अपना एक वीडियो बनाया और उसे अपने ही इंटरनेट मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर दिया. बहुत जल्द ही इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा. डॉक्टर और कंपाउंडर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.




इस घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिजनों की बदनामी होने लगी. परेशान होकर पीड़ित महिला डॉक्टर ने सुमित के खिलाफ थाने में शिकायत की है वही कड़ी कार्रवाई करने को कहा है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।