मोतिहारी:- जन अधिकार पार्टी (लो.) जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।
जन अधिकार पार्टी (लो.) जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव सह पूर्वी चंपारण जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव मुख्तार प्रसाद गुप्ता प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह, जिला युवा प्रदेश महासचिव ललन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं धारदार बनाने पर मुख्य रूप से जोड़ दिया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने कहा पार्टी के संगठन एवं सदस्यता चलाने की बात कही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान जरूरी है । प्रदेश महासचिव मुख्तार प्रसाद गुप्ता जिला पार्षद ने कहा कि संगठन को मजबूत किए, बिना ऐसे निरंकुश एवं भ्रष्ट व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सकता। वही प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत अभिजीत सिंह ने कहा कि सेवादारी के बल पर ऐसे भ्रष्ट सरकार को उपदस्थ किया जा सकता है। वही जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि पप्पू यादव के रिहाई के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है, जब तक यह बहरी एवं गूंगी सरकार पप्पू यादव की रिहाई नहीं करती है, तब तक जाप कार्यकर्ताओं के द्वारा आंदोलन चलता रहेगा। यदि एक सप्ताह के अंदर में बिहार सरकार अगर जन नेता पप्पू यादव की रिहाई नहीं करती है तो जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस बैठक में बैठक में एक स्वर में युवा परिषद के जिला अध्यक्ष के लिए बिट्टू दुबे के नाम का प्रस्ताव आए हुए मुख्य अतिथियों ने की। साथ ही साथ बैठक में जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के द्वारा जिला कोषाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार पांडे को मनोनीत किया गया। इनके मनोयण पर सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। बैठक में जिला प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिला छात्र अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, जिला सचिव राहुल कुमार सिंह, जिला नीरज कुमार सिंह, छात्र जिला उपाध्यक्ष पुनु सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, मनोज कुमार ठाकुर, रामचंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुहैल आलम, रविकांत कुमार एवं रवि शंकर गुप्ता आदि।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।