पूर्वी चम्पारण:- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक मदद और राहत सामग्री किया गया वितरण
पूर्वी चंपारण जिला के ढाका प्रखंड के बाढ़ ग्रसित क्षेत्र भगवानपुर और सिरनी में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आर्थिक मदद तथा राहत सामग्री का वितरण किया गया, सिरनी में रोड टूटने के बाद चार लोगों का घर गिर गया जिसको आर्थिक मदद के साथ सूखा राशन भी दिया गया ,राहत सामग्री वितरण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जाप के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक साल बाढ़ बिहार में बाढ़ आना साबित करती है कि बाढ़ सरकार और अधिकारियों के लिए लूटने का अवसर है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा केवल कागजो में ही बाढ़ राहत का कार्य चलाया जाता है जबकि धरातल पर कुछ नही होता ,श्री सिंह ने कहा कि बिहार की सरकार कोरोना में भी फेल बाढ़ में भी फेल है बिहार की सरकार लकवा ग्रस्त हो गयी है ,जाप के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि इस बाढ़ में बिहार के लोगो को पप्पू यादव की जरूरत है लेकिन सरकार एक साजिश तहत उन्हें जेल में रखी है ,जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि सिरनी में प्रशासन और सरकार के प्रशासन के लापरवाही के कारण सड़क का समय पर निर्माण नही कराने के कारण सैडको लोगों के बीच बाढ़ की समस्या हो गयी है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि सरकार अगर समय पर नहरों की सफाई करवा दी होती तो स्थिति शायद इतना भयावह नही होता ,उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई कागजो में हुई है उसमें भारी लूट की गई है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा वासियों के बाढ़ की विपदा में उनके साथ खड़ा हूँ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में अविलम्ब दस -दस हजार रुपया भेजे ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि जब तक बाढ़ रहेगी तब तक लोगो को मदद करेंगे , राहत सामग्री वितरण में पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह,जिला सचिव रामचंद्र सिंह, छात्र जिला महासचिव सन्नी शर्मा, घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव, विवेक द्विवेदी, अली खान, रिषु सिंह, नरेंद्र सिंह ,निशान्त कुमार, तबरेज सैफी, अरमान सैफी, हम्माद जफर खान सौरभ सिंह आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।