Breaking News

अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन की युवा इकाई *लियो क्लब छपरा टाउन* के द्वारा जन्मदिन की अवसर पर किया गया हंगर प्रोजेक्ट।

 



आज लियो क्लब छपरा टाउन के द्वारा जिला 322E की जिलापाल आदरणीय *लायन नम्रता मैडम* जी एवम लियो आशीष सोनी का जन्मदिन शहर के थाना चौक ,हॉस्पिटल चौक,दरोगा चौक से होते हुए भगवान बाजार रेलवे स्टेशन तक गरीब, असहाय लोगो के बीच भोजन का वितरण कर एवम साथ ही साथ रेलवे स्टेशन के समीप छोटे छोटे बच्चो के बीच बिस्किट और चॉकलेट बांट कर मनाया गया।



इस अवसर पर लियो अध्यक्ष लियो मोहम्मद नसरुद्दीन उर्फ़ सनी पठान सनी पठान ने कहा की क्लब के द्वारा हंगर का प्रोजेक्ट हमारे क्लब का बहुत ही अहम मुहिम है वही लियो हंगर चेयर पर्सन लियो राहुल कुमार ने कहा की आगे भी यह मुहिम जारी रहेगा।

इस अवसर पर लायंस क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल,अध्यक्ष लायन धीरज सिंह, लायंस उपाध्यक्ष लायन सतीश पांडे, पी आर वो लायन अली अहमद,लियो सचिव लियो मनीष मनी,लियो कोषाधक्ष लियो मोहित गुप्ता,लियो आशीष सोनी, लियो सलमान,लियो राज,लियो विकी  कुमार,लियो आशीष जी लियो आशुतोष पांडे सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।