Breaking News

बिहार में ट्विटर पर मुकदमा दर्ज, बीजेपी नेता ने देश के नक्शे के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

 




सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता सुरेश रूंगटा ने ट्विटर पर देश के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा किया है। मुकदमे का गवाह प्रेम रंजन पटेल, सिद्धार्थ शंभू व राजीव रंजन को बनाया गया है। 

इस बाबत सुरेश रूंगटा ने कहा कि ट्विटर ने 12 नवम्बर 2020 को देश के नक्शे को गलत दिखाया। इसके बाद 28 मई 2021 को दुबारा ट्विटर ने देश का नक्शा गलत दिखाया। केंद्र सरकार की ओर से चेतावनी दिए जाने के बावजूद ट्विटर की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए पटना के अदालत में ट्विटर के खिलाफ मुकदमा किया गया है। ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा किया गया है ताकि ट्विटर को सबक मिल सके। 

गौरतलब है कि सुरेश रूंगटा बिहार भाजपा के मुख्यालय प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभू उपाध्यक्ष, प्रेम रंजन पटेल प्रदेश प्रवक्ता तो राजीव रंजन पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।