Breaking News

मुख्यमंत्री की जनता दरबार खोखली दरबार है:अभिजीत सिंह






बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनता दरबार लगाने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर तंज कसते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार खोखली दरबार है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताये की जनता दरबार मे आये हुए कितने फरियादियों के समस्याओं को निपटारा करवाये है इसकी डाटा को सार्वजनिक करें, जाप के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अभिजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार से साबित हो गया कि इतनी बड़ी संख्या में बिहार की जनता इनके नेताओं और अधिकारियों से प्रताड़ित है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि जनता दरबार मे लोग न्याय की उम्मीद से मुख्यमंत्री से गुहार लगाते है लेकिन मुख्यमंत्री जी उनके उनके समस्याओं को समाधान कराने के बजाय प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों को ही फॉरवर्ड कर देते है जिसके बाद अधिकारी द्वारा फरियादी जनता को और प्रतारित करता है ,जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने शराबबंदी की है लेकिन शराबबंदी नाम की कोई चीज नही है ,शराब माफिया ही बिहार की सरकार को चला रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।