Breaking News

मोतीहारी नगर निगम के खिलाफ "थाली पिटो ताली पिटो" कार्यक्रम करेगा चम्पारण नागरिक मंच

 




अजित कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.



 चम्पारण नागरिक मंच के संयोजक मंडल की बैठक पं उगम पाण्डेय महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता प्रो कर्मात्मा पांडे ने की। बैठक में नगर एवं जिला में सक्रिय सदस्य बनाने हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसके प्रभारी संजय कुमार तिवारी बनाए गए। साथ हीं मोतिहारी नगर निगम क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति एवं नगर निगम प्रशासन कि अकर्मन्यता पर क्षोभ प्रकट किया गया। मुख्य संयोजक बिनोद कुमार दुबे ने कहा कि जल जमाव से नागरिकों खास कर बुजुर्गों बच्चें एवं महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है।स्थिति से निपटने में अक्षम एवं सोये नगर निगम प्रशासन को जगाने के लिए चम्पारण नागरिक मंच भिन्न भिन्न कार्यक्रम करेगा। इस क्रम में गली गली नौका विहार,थाली पिटो ताली पिटो, धरना प्रदर्शन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो कर्मात्मा पांडे ने कहा कि मंच का संगठन विस्तार नगर के वार्ड एवं जिला के गांव स्तर पर क्रमशः किया जाएगा साथ हीं लोकहित के कार्यक्रम किये जाएंगे।

बैठक में दिनेश कुमार,प्रभुनंदन प्रसाद, संजय कुमार तिवारी,भोलानाथ प्रसाद, अमिता निधि, स्वर्णिम प्रभात, श्यामसुंदर राम,डा प्रशांत कात्यान,इब्रारुल हक, संजय कुमार, विजय कुमार पाण्डेय,सुबोध कुमार यादव, राजीव विजडम, मुकेश कुमार शुक्ला, मदनाकर कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।