मोतिहारी जिला सलाहकार समिति का समीक्षा बैठक सम्पन।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
मोतिहारी पु.च.:- आज जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी चंपारण, जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक जिला सभागार राधाकृष्ण भवन , में आयोजित की गई।इस बैठक में नेहरू युवा केंद्र ,पूर्वी चंपारण की वार्षिक कार्य योजना सत्र 2021-22 के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें जिला युवा अधिकारी श्री स्वरूप देशभरतार द्वारा वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रम के ऊपर इस बैठक के सभी सम्मानित सदस्यों को जानकारी दी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न विभाग एनएसएस, एनसीसी ,भारत स्काउट गाइड एवं जिला के अन्य विभागों को नेहरू युवा केंद्र ,पूर्वी चंपारण के कार्यों में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री कमलेश कुमार सिंह, Dpro गुप्तेश्वर जी, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन ,श्रम अधीक्षक राकेश रंजन जी ,नोडल पदाधिकारी एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट गाइड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रमुख,प्राचार्य एम एस कॉलेज मोतिहारी, एवं नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण कार्यालय की लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक रानू कुमारी , एमटीएस रविंदर, सरदार वल्लभभाई पटेल युवा क्लब सचिव राघव कुमार ,एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि रंजन कुमार ,रिंकू कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।