Breaking News

सुगौली:- माकपा ने झमझमाती बारिस में भी सुगौली अंचल कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन।

 



सुगौली माकपा द्वारा बुधवार को अंचल कार्यालय मे अपनी नौ सूत्री मांगो के लेकर एक दिवसीय धारना प्रर्दशन किया गया। धारना मे पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह ने कहा कि पुरे प्रखंड को बाढ क्षेत्र घोषित कर सभी परिवारो को 7500 राहत राशि दिया जाए।बाढ राहत सुची मे हो रही अनियमिता पर रोक लगाई जाए,बाढ से ध्वस्त घर वाले को मुआवजा और  फसल क्षति मुआवाजा राशि देने सहित आपने  नौ सूत्री मांगो के समर्थन मे बोल रहे थे।वही अपने सम्बोधन में पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह ने कहा कि भवानीपुर गांव के लोगो का नदी में समाहित घर वाले परिवारो को जल्द पून आवास की व्यवस्था की जाए।बाढ से डुबकर, एवं कोरोना से मरने वालो परिवार को चार चार लाख रुपया अविलंब दिया जाए ।सभी गरीबो को राशन कार्ड दिया जाए।तीनो काला कानून वापस करने,

बढती महंगाई पर रोक लगायी जाए,बेरोजगारो को भता दिया जाए,कोरोना काल मे प्रति व्यक्ति को दस किलो अनाज एवं प्रति परिवार 7500 रूपया दिया जाए।धरना में किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश झा, पूर्व मुखिया एनाज़ुल हक, मैनेजर चौधरी,ललन चौधरी,महम्द आलम, आदी लोगो ने संबोधित किया।धरना के बाद मे शिष्ट मंडल ने  बीडीओ सरोज कुमार बैठा से मिलकर ज्ञापन सौपा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।