Breaking News

साठी मे किया गया भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्ष का स्वागत।




भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व प्रतीक एडमिन शर्मा जी के साठी आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रहमान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा साठी नवमी चौक सिटी होटल में शनिवार को स्वागत किया गया। साथ में आए भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपेंद्र शर्राफ एवं जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित कर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं जिला अध्यक्ष दीपेंद्र शर्राफ ने आपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को प्रतीक एडमिन शर्मा जी के रूप में एक मजबूत स्तंभ मिला है। अब बेतिया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को बहुत ही मजबूती मिली है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि साठी की धरती पर पहली बार राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य का आगमन हुआ    है। जिसे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वहीं साठी के कार्यकर्ताओं मे एक नई ऊर्जा मिली है। अब पार्टी पहले से और अधिक मजबूत होगी। मौके पर आबूलैश प्रदेश उपाध्यक्ष,रौनक हुसैन, शेख मिस्टर, सलमा खातून ,गोदावरी देवी ,सिंधु देवी, फिरोज आलम सहित भाजपा अल्पसंख्यक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।