Breaking News

मिथिला की पावन धरती समस्तीपुर में रक्तदान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु छपरा की भारती को किया गया सम्मानित:-

 


सनातन रक्तदान समूह समस्तीपुर के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह में छपरा की भारती को सम्मानित किया गया।  तथा बिहार के अन्य जिलों के रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने करने हेतु गणमान्य संस्था को भी सम्मानित किया गया। 

बताते चले कि भारती और उनकी दोस्त सुमन रक्तदान के साथ साथ , कैंसर जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त छपरा , माहवारी स्वच्छता अभियान जैसी कार्यक्रमों को छपरा के विभिन्न क्षेत्रों में कर सशक्त समाज बनाने  में अपना योगदान दे रही है।

भारती ने सनातन रक्तदान समूह समित  उनसभी लोगों को धन्यवाद दिया है जो हमेशा  उनका हौंसला बढ़ाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।