Breaking News

छपरा में कंधे पर पिता का शव लिए ठुमके लगा रहे बेटे, भोजपुरी गाने पर थिरक रही आर्केस्ट्रा डांसर

 




फोटो -


छपरा - कंधे पर पिता का शव लिए ठुमके लगा रहे बेटे और सामने भोजपुरी गाने पर थिरक रही आर्केस्ट्रा डांसर। यहां लोग रोने के बजाय डांसर पर जान छिड़क रहे हैं। एक से बढ़कर एक अश्लील गानों पर जमकर डांस चल रहा है। ये बारात नहीं है, बल्कि जीवन के अवसान पर निकाली गई अनोखी शव यात्रा है, जो अब छपरा के एकमा प्रखंड के साधपुर से वायरल हो रही है। सोशल साइट पर अब लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

हरसिद्धि:3 दिन से लापता सुदर्शन न्यूज़ चैनल के पत्रकार मनीष कुमार सिंह का शव हुआ बरामद...

दरअसल, 104 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बाद घरवालों ने शव यात्रा को यादगार बनाने की सोची। लेकिन, यादगार बनाने के क्रम में वे अश्लीलता परोस गए, जिससे अब वे मजाक के पात्र बन रहे हैं। लोग तरह-तरह के कैप्शन लगाकर इसे अपने अकाउंट से शेयर कर रहे हैं।

हरसिद्धि:3 दिन से लापता सुदर्शन न्यूज़ चैनल के पत्रकार मनीष कुमार सिंह का शव हुआ बरामद...

वायरल वीडियो एकमा के साधपुर का है, जहां एक बुजुर्ग के शव यात्रा में परिजनों ने भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। मृतक भोला यादव के परिजनो ने मौत के गम को आस्केस्ट्रा के जरिए खुशी में बदल दिया। भोला यादव की मौत 104 साल के उम्र हुई है। बेहद बुजुर्ग अवस्था में स्वाभाविक मृत्यु के बाद परिजनों ने शव यात्रा को डांस-म्यूजिक से चर्चित बना दिया। अब यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने पत्रकार मनीष सिंह के हत्या की निंदा 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली पर भोजपुरी गाने पर डांसर ठुमके लगा रही है। वहीं, नीचे शव को कंधा देते हुए लोग भी उसके साथ झूमते नजर आ रहे हैं। ये शव यात्रा एकमा के साधपुर से निकलकर डुमाई गढ़ शमशान घाट पहुंचे, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

इधर, शवयात्रा में भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने बताया किन भोला यादव 104 साल की उम्र में दुनिया से गए। उनकी शव यात्रा को यादगार बनाने के लिए मनोरंजन हेतु डांसर और ऑकेस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। भोला यादव आपने चार पुत्रों के साथ नाती-पोता का भरा पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।