मोतिहारी/ केसरिया:- विभिन्न कांड के 6 आरोपी की हुई गिरफ्तारी
केसरिया मुकेश कुमार द्विवेदी
पू च, केसरिया थाना क्षेत्र से कई लोगों को अलग-अलग कांड में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तो वहीं देशी शराब के साथ सुन्दरापुर मलाही टोला बान्ध के पास से 35 लीटर व मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी के आकाश कुमार,संजय राय,जय कुमार राय की गिरफ्तारी हुई है। वहीं महमदपुर टोला दुम्मा से शराब के नशे में राज कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया।तो वहीं पूर्व में हुए जमीनी विवाद मारपीट मामले में बीरेन्द्र सिंह,व अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि उक्त सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।