मोतिहारी:- प्रभारी मंत्री पहुँचे मोतिहारी,जिलाधिकारी के साथ किया दौरा।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
मोतिहारी पु.च.
आज श्री सुनील कुमार , माननीय मंत्री मद्यनिषेध , उत्पाद एवं निबंधन विभाग ,बिहार - सह- प्रभारी मंत्री , पूर्वी चंपारण एवं श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी , भ्रमण कार्यक्रम दौरान चकिया प्रखंड के चकवारा पंचायत में बाढ़ कटाव से क्षतिग्रस्त नरहर पकड़ी, तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे।बूढ़ी गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण चकवारा पंचायत का क्षतिग्रस्त तटबंध की सुरक्षा हेतु माननीय मंत्री महोदय ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध की मरम्मती , मिट्टी करण , पक्कीकरण हेतु वृहद कार्ययोजना का प्रस्ताव शीघ्र ही भेजना सुनिश्चित करें । ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों की जान माल की सुरक्षा की जा सके।माननीय मंत्री महोदय ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा अच्छा कार्य किया गया है । सामुदायिक किचेन, स्वास्थ्य सुविधा, नाव की व्यवस्था, आदि कार्य पूरी मुस्तैदी के साथ जिला प्रशासन के द्वारा मुहैया कराई गई है जो काबिले तारीफ है।उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के कारण तटबंध कटाव रोकने हेतु शीघ्र ही मुक्कमल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा , कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग ,जिला कृषि पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,थानाध्यक्ष के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।