आज आठवे दिन भी जारी रहा कर्मचारी संघ का हड़ताल।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
मोतिहारी पु.च.
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पूरे सूबे बिहार में निकाय कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है जिसमें मोतिहारी नगर निगम के कर्मचारियों की भी हड़ताल है.
आज 8वे दिन हड़ताल जारी रही।आज धरना स्थल पर सरकार के मंत्री और प्रधान सचिव श्री आनंद कुमार के गलत व्यानी की घोर निन्दा की गई और सचेत किया गया कि सरकार गलत ब्यानी बन्द करे और सही लोकतांत्रिक तरीके एव स्थापित परम्परा को मर्यादित करते हुए राज्य पदाधिकारियो से सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्थिति परिस्थिति को गम्भीरतापूर्वक समझकर सकारात्मक सोच के तहत वार्ता कर समस्याओ का समाधान निदान कर जनहित में अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त करावे।विदित है कि सरकार ने 2009के बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के हड़ताल के दौरान हाईकोर्ट मे साजिसन याचिका दायर कर हड़ताल स्थगित करा दिया, कर्मचारियों ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश को माना लेकिन सरकार ने अबतक उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया है और नगर निगम पटना के विगत हड़ताल के दौरान भी यही किया है।कल प्रधान सचिव ने अथवा कमिटि ने नेताओ को बुलाया नहीं और गलत ब्यानी किया है कि कर्मचारियों के नेता वार्ता के लिए नहीं आये जो सरासर गलत है।कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि मजबुति के साथ हडताल पर डटे रहे।संघर्ष करने वाले की हार नहीं होती, के सिद्धांत को माने।आज धरना सभा को भुपेन्द्र कुमार लाल, बीर बहादुर सिंह, भरत राम, विकास पासवान, संदीप कुमार, सुनिल कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, लाल बाबू, आस महमद अन्सारी, उमा शंकर प्रसाद, अवधेश ठाकुर, भवेश कुमार, विजय साह, निरंजन कुमार, कृष्ण अनिकेत, बिन्देश्वर राम आदि ने सम्बोधित किया. धरना स्थल पर करीब 250कर्मचारियों की उपस्थिति रही। जबतक सरकार मांगे नहीं मान लेगी हडताल जारी रहेगी। धरना सभा में भाकपा माले द्वारा नगर निकाय कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन देने, मान्गो को सही समुचित जायज ठहराने और सरकार से मानने के अनुरोध करने एव कल 15-09-21.को कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनके पक्ष में प्रदर्शन धरना करने के लिए क्रान्तिकारी अभिनंदन करते हुए कोटि कोटि धन्य वाद दिया गया।अनिश्चित कालीन हड़ताल कल 15-09-21को भी जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।