गुठनी (सीवान):- सड़क सफाई को ले उतरें मुखिया प्रत्याशी, जेसीबी लगा कर कराए सड़क पर लगे जंगलो झाड़ी की सफाई
गुठनी (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के बेलौर पंचायत के बेलौरी चिल्हमरवा से होकर पाण्डेयगुंडी यूपी बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क पर फैली गंदगी व जंगलो झाड़ीयो को सफाई मुख्य प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी ने कराया। सड़क जंगल झाड़ियों से पूरी तरह ढक चुका था जिसे जेसीबी के सहयोग से रविवार को गंदगी व जंगलो झाड़ीयो को सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी व ग्रामीणो ने की। व सत्येंद्र तिवारी का कहना था कि गंदगी व जंगल झाड़ियों से रात्रि में सड़क पर निकलने पर भी काफी दिक्कतें होती थी। जिसको लेकर ग्रामीणों सहित चर्चा किया गया की आने जाने वाले ग्रामीण व मुसाफिरों को काफी दिक्कतें होती थी। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि रात्रि में इस रोड पर आने जाने में सड़क पूरी तरह जंगल झाड़ियों से ढक जाने से दिक्कतें होती थी। जंगल झाड़ियों से ढक चुका सड़क से होकर बाजार जाने या आने में दिन हो या रात हमेसा डर लगा रहता था। जिसको लेकर हम लोगों ने काफी चर्चा किया व जनप्रतिनिधियों के साथ भी किया गया पर अभी तक किसी ने नहीं सुना। जिसे सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में जेसीबी लगाकर सफाई अभियान के तहत यह कार्य कराया गया जोकि आती सराहनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।