Breaking News

पूर्वी चम्पारण,केसरिया:- पंचायत चुनाव को लेकर आज चौथे दिन भी नामांकन संपन्न हुआ प्रत्याशियों की लंबी भीड़ देखी गई।



 मुकेश कुमार द्विवेद्वी केसरिया 


पूर्वी चम्पारण,केसरिया प्रखंड में चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का दौर जारी रहा। आपकों बताते चलें कि आज चौथे दिन भी नामांकन के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन जगहों पर अभ्यर्थी के नामांकन का पर्चा दाखिल करनें की व्यवस्था की गई हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आभा कुमारी ने कहा कि पदवार काउन्टर बनाया गया है। प्रत्याशी छह अक्टूबर को तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तो वहीं नाम वापसी के बाद जीतने भी प्रत्याशी हैं। उनको उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। 20 अक्टूबर को प्रखंड के 17 पंचायतो में मतदान होगा,इसके लिए कुल 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तो वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा की बहाल किया है। तथा केसरिया थाना से पुलिस बल की तैनाती की गई हैं,साथ ही मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।तो वहीं चौथे दिन भी नामांकन के दौर खिजिरपुरा बेनिपुर पंचायत वार्ड नं 13 से वार्ड प्रत्याशी गुड़िया कुमारी पति शशिकान्त मेहता, तो वही पंच पद के उम्मीदवार भाई मनीष मेहता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।