Breaking News

सहायक कमांडेंट द्वारा ग्रामीण स्तर पर सभा का आयोजन:

 


 अजीत कु.सिंह/पु.चम्पारण

आदापुर प्रखंड के लाला छपरा चौक पर सशस्त्र सीमा बल के 71 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार के द्वारा ग्रामीण स्तर पर सभा  का आयोजन किया गया | जिसमें भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को लेकर ग्राम वासियों के साथ चर्चा की गई | चर्चा के क्रम में सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि भारत नेपाल का रिश्ता रोटी बेटी का है इसलिए इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा तथा बड़े पैमाने पर हो रहे तस्करी को रोकना होगा जिससे आम लोगों को सुविधाएं मिल सके | उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए तस्करी के बारे में बताया कि तस्करी ही एकमात्र जीवन जीने का रास्ता नहीं है बल्कि सही तरीके से भी जिंदगी का गुजारा किया जा सकता है जरूरत है तो इसके लिए सही काम को चुनने का | मौजूदा वक्त में मटिअरवा सीमा पर तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाया जा चुका है जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है | सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि वह किसी तरह की तस्करी सीमा पर नहीं होने देंगे और जो भी उनकी बातों को नहीं मानेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी | वही ग्रामीणों ने भी अपनी कई समस्याएं सहायक कमांडेंट के सामने रखी तथा उनका समाधान भी सहायक कमांडेंट के माध्यम से किया गया| सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय मीटिंग का आयोजन जहां तक उनका कार्यक्षेत्र है समय-समय पर किया जाएगा जिससे ग्रामीणों में जागरूकता फैला तथा सशस्त्र सीमा बल के प्रति विश्वास पैदा हो | बीते दिनों तस्करों के द्वारा सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा पूरी तरह से तस्करी रोके जाने पर महिलाओं तथा बच्चों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिससे सीमा पर माहौल बिगड़ता जा रहा है | चंदन कुमार ने बताया अगर ऐसी स्थिति रही तो आने वाले दिनों में और ज्यादा कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।