घोड़ासहन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व सवारी गाड़ियों के परिचालन को लेकर सौपा ज्ञापन।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
सीमावर्ती क्षेत्र के महत्वपूर्ण घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर पुनः एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की लेकर मांग तेज हो गई है,साथ ही पूर्व की भांति दरभंगा रक्सौल नरकटियागंज रेलखण्ड के बीच ट्रेनों की परिचालन की मांग भी शुरू हो गयी है,मामले को लेकर घोड़ासहन जिला परिसद 47 के सदस्या सीमा जयसवाल ने मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य के नाम पत्र लिखते हुए घोड़ासहन स्टेशन अधीक्षक को पत्र सौंपा है.दिए गये पत्र में बतया गया है कि सीमावर्ती घोड़ासहन स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव एवं पूर्व की भांति पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नरकटियागंज भाया सिकटा रक्सौल घोड़ासहन सीतामढ़ी दरभंगा समस्तीपुर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ करने की बात कही गयी है.सहित घोड़ासहन रेलवे क्रासिंग पर अन्डरपास का निर्माण की मांग रेलवे प्रशाशन से की गयी है.जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि भाजपा नेता प्रभु नारायण ने बताया कि पूर्व में भी घोड़ासहन स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस,रक्सौल हैदराबाद, कटरा कामाख्या सहित अंतोदय के ठहराव हेतु कई बार रेलवे प्रशासन को पत्र दिया दिया जा चुका है.और मांगो को लेकर लगातार प्रयाश जारी है.आवेदन की पुस्टि करते घोड़ासहन स्टेशन अधीक्षक राम प्रवेश कुमार ने बताया कि दिये गये पत्र को अग्रतर कार्य हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को भेज दिया गया है!

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।