Breaking News

सिवान:- जनप्रतिनिधि के विरोध में उतरे ग्रामीण, विकास नहीं तो वोट नहीं का लगाया ग्रामीणों ने नारा

 



गुठनी (सीवान)÷ प्रखंड क्षेत्र के जतौर पंचायत के पंचनेरूआ गांव में ग्रामीणों का आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है। व ग्रामीणों का कहना था कि पांच सालों में कोई भी कार्य नहीं कराया गया और जो कार्य कराया भी गया तो वह कार्य आधा अधूरा ही रह गया है। वही जनप्रतिनिधि द्वारा आज तक हम लोगों के गांव में सात निश्चय योजना के तहत ना ही पक्के सड़क बना गांव में ना ही किसी के घर लाइटिंग बन पाया। कुछ जगह पर जनप्रतिनिधियों द्वारा चुनाव पास आने पर कच्ची सड़क पर ईट का टुकडा जरूर फेकवा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया व वार्ड को शिकायत करने के बाद भी आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाया है। व ग्रामीणों का आक्रोश पंचनेरूआ गांव में साफ देखने को मिल रहा है। वाह ग्रामीणों का कहना था कि कोई भी जनप्रतिनिधि आ रहा है तो हम लोगों ने यही कहा है कि विकास नहीं तो वोट नहीं जो की कई जनप्रतिनिधियों ने अभी तक विशेष विकास कार्य को आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।