Breaking News

सिवान:- टीम अनमोल द्वारा लगातार सेवा जारी, रैनबसेरा,फुटपाथ,रिक्शाचालक के बीच पहुचाया गया भोजन




सिवान - सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल द्वारा हर रोज शादी समाहरोह या किसी भी अवसर से बचने वाले भोजन को बर्बाद होने से बचाया जा रहा है और उस भोजन को रैनबसेरा,फुटपाथ,रिक्शाचालक तक पहुचाया जा रहा है ताकि उस भोजन की बर्बादी भी न हो और उस भोजन से उन लोगो का पेट भर सके जिन्हें एक वक्त की रोटी के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है।

संस्थापक अनमोल कु ने बताया कि जब भी हमारी टीम को कही से भी भोजन बचने की सूचना मिलती है तुरन्त जाकर उस भोजन की जाँचकर जरूरतमंद का पेट भरने का काम किया जाता है अगर आपके नजर में भी कही से भोजन बचने की सूचना मिले तो उस भोजन को बर्बाद होने से बचाए ओर किसी का पेट भरने का काम करें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।