Breaking News

एसएसबी की अलग -अलग कार्रवाई मे तस्करी के 17 मवेशियों को किया गया जब्त , तीन तस्कर धराया

 



अजीत कु. सिंह / मोतीहारी


 आदापुर (पूर्वी चंपारण): सीमा सुरक्षा व तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा मे मे सीमा पर तैनात सशत्र सीमा बल के जवानों  के द्वारा अलग - अलग कारवाई मे उन्नीस मवेशियों को जब्त किया गया वही तीन तस्कर गिरफ्तार किये गये है  | जानकारी के अनुसार 

एसएसबी ( कैंप नायक टोला )  के द्वारा कार्रवाई मे तीन पशु तस्करों  को गिरफ्तार किया गया है , वही लगे हाथ तस्करी के सतरह मवेशियों को भी जब्त कर लिया गया | सहायक कमान्डेट चंदन कुमार ने इसकी जानकारी देते बताया कि तस्करों  की पहँचान सद्दाम हुस्न पिता आसिफ मिया, ग्रांम सिरीसीया कला पोस्ट आदापुर , जमालुदीन पिता गफ्फूर ग्रांम  सिरिसिया कला पोस्ट आदापुर के रूप मे की गई है | जबकि तीसरे तस्कर की पहँचान ईद- मियाँ पिता मियाजान मियाँ  ग्रांम निलकनठवा  बारा नेपाल के रूप मे की गई है | जब्त तस्करी के उक्त मवेशियो मे 13 गाय, 02 बछड़ा व 02 बैल शामिल है | सहायक कमान्डेट श्री कुमार ने बताया कि जब्त मवेशी संग गिरफ्तार उक्त तीनों तस्करों को संबधित पुलिस थाना हरपुर को सौपा जा रहा है | तस्करों गिरफ्तारी व मवेशी जब्ती की कार्रवाई घोड़ासहन ग्रांम के निकट की गई | इधर शनिवार की  शाम जितना थाना अन्तर्गत चौकी जलगावा चौकी पर तैनात एसएसबी  जवानों  के द्वारा  भारी बारिश के बीच तस्करी  के एक भैंस व एक बछड़े को  बरेला ग्रांम के नजदीक भारतीय सीमा में पकड़ा गया ,  तस्कर  अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल  रहा l बताया गया  कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया  पूरी  करने के पश्चात उक्त मवेशियो  को  बछड़े को जितना थाना को सुपुर्द कर दिया जाएगा l

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।