सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार के पिता सपरिवार 22 को करेंगे पहाड़पुर प्रखंड गेट के सामने आत्मदाह
सोमेश्वर कुमार सुमित हरसिद्धि
सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। जांच में गड़बड़ी और जांच अधिकारी नहीं बदले जाने से खफा मनीष के परिजन और उनके पिता अरेराज दर्शन के संपादक संजय कुमार सिंह ने 22 सितंबर को सहपरिवार पहाड़पुर प्रखंड गेट के सामने आत्मदाह करने की बात कही है। और पत्र के माध्यम से एसडीओ अरेराज को भी सूचित किया है। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है। कि उनके पुत्र और सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार हत्याकांड की जांच में लीपापोती करने का आरोप जांच अधिकारी पर लगाया गया है ।और उनके पिता संजय कुमार सिंह ने जांच अधिकारी पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। और पूर्व में उच्च अधिकारियों को आवेदन भी देकर उन्होंने मांग की थी जांच अधिकारी को बदला जाए लेकिन उनके आवेदन पर किसी भी प्रकार का कोई विचार नहीं किया गया है विवश होकर उन्होंने एसडीओ अरेराज को आवेदन देकर अपने निर्णय से अवगत कराया है। आपको बता दें कि सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार मनीष कुमार की हत्या अपराधियों ने रहस्मय तरीके से उनकी हत्या कर दी थी। खोजबीन के बावजूद हत्या के तीसरे दिन पुलिस को उनका शव मठ लोहियार के एक तालाब से बरामद किया गया था। जिसके बाद शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि काफी जघन्य तरीके से उनकी हत्या की गई है और हत्या के पूर्व उनके साथ मारपीट भी की गई होगी क्योंकि किसी तेजधार हथियार से उनके चेहरे के चमड़े को छील दिया गया था। और जगह-जगह शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे।अब यह जांच का विषय है और प्रशासन जांच में जुटी है कि आखिर मनीष कुमार की हत्या किसने की लेकिन उसके बावजूद उनकी जांच में लीपापोती का आरोप उनके परिजन लगा रहे हैं और जांच अधिकारी नहीं बदले जाने के विरोध में आत्मदाह करने जैसे कदम उनके परिवार को उठाना पड़ रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।