Breaking News

डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा बने ऐड ऐ इस्लामिया कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर

 



केंद्रीय संस्था आगरा में 2007-13 तक दे चुके हैं सेवा


पुनित कुमार मौर्य/गोरेयाकोठी/सिवान


सिवान/गोरियाकोठी प्रखंड मुख्यालय के भीठी गांव निवासी डा जीतेंद्र वर्मा का चयन हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। इससे पूरे प्रखंड में खुशी की लहर है।  उन्होंने इस्लामिया डिग्री काॅलेज सीवान में योगदान कर लिया है। एक साक्षात्कार में श्री वर्मा ने बताया कि मेरा बहुत पहले से ही यह विचार रहा है कि मैं हिन्दी के बारे के क्षेत्रीय छात्र सहित देश विदेश में भी इसकी किरण जगाऊँ । मैंने हिंदी और भोजपुरी में कई किताबें लिखी हैं, कई किताबों और पत्रिकाओं का संपादन किया है तथा कुछ अनुवाद भी किया है। बाबा साहेब अम्बेडकर से प्रभावित श्री वर्मा की ख्याति साहित्यिक क्षेत्र में एक प्रगतिशील चिंतक के रूप में है। बता दें कि गोरियाकोठी के भीट्ठी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व धर्मेंद्र कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा के छोटे भाई डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा, पिता स्व केशव प्रसाद वर्मा पूर्व मुखिया के पुत्र है।इन्होंने हाई स्कूल भीट्ठी, गोरेयाकोठी से 10वी सन 1989 में पास किया। 12वी सन 1991 डीएवी सिवान और ग्रेजुएश 1994 में डीएवी से किया।

उसके बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में वर्ष 2007 से 13 तक सेवा दिए जिसमे विदेशी लोगों को हिन्दी सिखाया जाता हैं, इसमे भी इनका सहयोग रहा। डॉ श्री वर्मा द्वारा अभी तक अनेक पुस्तके लिखी जा चुकी है। जिसमें "गिरने वाले बांग्ला" (कहानी संग्रह) सबसे प्रमुख रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।