Breaking News

पूजा पंडालों के पास 22 जगहों पर होगा कोविड टीकाकरण

 



- दशहरा में घर पहुंचने वाले लोगों को सत्र लगाकर वैक्सीनेट करने का है लक्ष्य 

-दिन के 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगेगा टीका 


वैशाली। 11 अक्टूबर 

जिले में लोगों को कोरोना के खतरे से बचाने को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह कमर कस ली है। पहले टीका एक्सप्रेस तथा महाअभियान चलाकर लोगों को टीकाकृत करने की सफल कोशिश की जा रही थी। वहीं अब दशहरा पंडालों के पास विशेष सत्र चलाकर लोगों को टीकाकृत करने की कोशिश की जाएगी। डीआईओ डॉ उदय नारायण सिन्हा ने कहा कि यह सुविधा जिले के 22 पंडालों के पास होगा। यह सत्र सुबह 9 बजे से रात्रि 9 तक चलेगी। वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी की सुनिश्चितता भी की जाएगी। 

18 प्लस वालों को दिया जाएगा टीका 

डीआइओ उदय नारायण सिन्हा ने कहा कि जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाग। जिसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि जिसमें बताया गया है कि पिछले माह में चलाए गए कोविड टीकाकरण का कार्य काफी सराहणीय रहा है। जिसके फलस्वरूप आच्छादन में बेहतर लक्ष्य परिलक्षित हुआ है। 

सुबह 9 से रात 9 चलेगा वैक्सीनेशन सेंटर 

टीकाकरण अभियान 12 अक्टूबर से शुरू होगा। माता रानी के पट खुलने के साथ ही दशहरा के दिन तक लोगों को कोविड के टीका से वंचत रहे लोगों को टीकाकृत किया जाएगा। टीकाकरण कार्यक्रम दिन में 9  बजे से रात के 9 बजे तक चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को भी तैनात किया जाए। 


जिले के इन 22 जगहों के पास बनेगा वैक्सीनेशन सेंटर 

जिले में दशहरा के मौके पर जिन जगहों पर वैक्सीनेशन सत्रों का निर्माण होना है उनमें 

भगवानपुर के सराय हाट

बिदुपुर बाजार

चेहराकला चौक दुर्गा पूजा पंडाल 

गाजीपुर चौक, उफरौल

बड़ी दुर्गा पूजा समिति, कोन्हारा घाट

मस्जिद चौक 

अनवरपुर चौक

कर्पूदी चौक 

बड़ी देवी स्थान, हीरो होंडा शोरूम के पास, जंदाहा

गांधी चौक, लालगंज

बड़ी मस्जिद अगरपुर, लालगंज

महनार नगर बड़ी दुर्गा स्थान 

गांधी चौक, महुआ

पातेपुर रोड, महुआ

रामलखनपुर मार्केट, मुजफ्फरपुर रोड महुआ

मौदह बुजुर्ग, पातेपुर

बेलसर पेठिया, पटेरी बेलसर

पहाड़पुर पश्चिमी काली स्थान, राघोपुर

हाई स्कूल, राजापाकर 

नारायणगंज पश्चिमी भाग, सहदेई बुजुर्ग

मदरना, वैशाली 

मनसुदपुर, वैशाली

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।