Breaking News

रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में करीब 3 वर्ष पूर्व में स्ट्रक्चर खड़ा हुआ मगर अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिला जल




कल्याणपुर प्रिंस कुमार


पू.च। कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 में अभी तक ग्रामीणों को नहीं मिला जल ग्रामीणों में गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी  को 1 वर्ष पहले दिया गया था आवेदन मगर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुआ है और लोगों ने कहा कि जब बॉर्डर प्रभादेवी पति राजेंद्र राम को बोला जाता है तो वह बोलते हैं कि हम कुछ नहीं जानते मुखिया जी से बात करिए ग्रामीणों ने जब मुखिया जी से बात किया तो मुखिया जी बताएं कि वार्ड का पूरा कार्य बॉर्डर के हाथ में है इसको लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा गया और ग्रामीणों ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय नल जल योजना पर हमारे रघुनाथपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 में पानी फेर दिया गया है और इतना दिन बीतने के बाद भी हम लोगों को शुद्ध जल नहीं मिला नल सभी लोगों के दरवाजे पर लगा है मगर उस नल से ग्रामीणों को स्वच्छ जल नहीं मिलता मौके पर शशि रंजन कुमार नागेंद्र राम उदयराम रंजीत कुमार राम काशीराम प्रयाग राम एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।