मोतिहारी:- 65 वीं बीपीएससी में वरीय उप समाहर्ता के पद पर हुआ जुली कुमारी का चयन
- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोतिहारी, सदर में कार्यरत हैं जूली कुमारी
सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोतिहारी सदर जूली कुमारी का चयन 65 वीं बीपीएससी में वरीय उप समाहर्ता के पद पर हुआ है। जूली कुमारी पश्चिम चंपारण के बेतिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेतिया से पूरी की जबकि अपनी स्नातक की पढ़ाई बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की ।
१२ जून 2021 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जूली कुमारी को एक दिन में मोतिहारी सदर प्रखंड क्षेत्र के 18 प्रतिष्ठानों से 26 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने हेतु शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था, जबकि 15 अगस्त 2021 को श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा विगत एक वर्षों में श्रम संसाधन विभाग की सभी योजनाओं में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा श्रम एवं नियोजन कार्यालय के सभी कर्मियों के द्वारा जूली कुमारी को उनकी इस बहुप्रतीक्षित सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी गई। श्रम अधीक्षक ने बताया कि यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि उन्होंने जिस कुशलता से विगत एक वर्षों में श्रम संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा श्रम कानूनों के क्रियान्वयित किया है उसी कुशलता के साथ वह प्रशासनिक सेवा के कार्यों को निश्चित रूप से क्रियान्वित करेंगी। विदित हो की जूली कुमारी 64 वीं बीपीएससी में भी राजस्व सेवा में अंतिम रूप से चयनित हुई हैं तथा उनकी काउंसलिंग २४ सितंबर को हो चुका है। जूली कुमारी का चयन 63 वीं बीपीएससी के माध्यम से श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के पद पर हुआ था तथा अगस्त २०२० में उन्होंने श्रम अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी में अपना योगदान समर्पित किया था।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।