विपिन अग्रवाल के हत्या में 8 लोगों के नाम का खुलासा जिसमें हरसिद्धि के एक बड़े व्यवसाई का नाम शामिल
सोमेश्वर कुमार सुमित
हरसिद्धि के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल के हत्या में एक नया मोड़ सामने आया है एक बहुत बड़े नेता के साथ 8 लोगों का नाम आया है जो साजिशकर्ता के रूप में थे। विपिन द्वारा लोकपाल पटना में दायर अतिक्रमण वाद के कारण उन लोगों की करोड़ों की जमीन हाथ से निकलने वाली थी ।कब्जा किए गए सरकारी जमीन को हाथ से निकलते देख उन लोगों ने विपिन को रास्ते से हटाने की साजिश रची इसके लिए सभी ने मिलकर 2000000 रुपए का चंदा इकट्ठा किया ।तथा अपराधियों से संपर्क कर विपिन की मौत का सौदा किया गया ।इसका खुलासा तब हुआ जब पकड़े गए अपराधी मनीष पटेल ने पुलिस के समक्ष कबूल की उन्होंने बयान दिया कि वपिन की हत्या का सौदा करने वाले सभी आठ साजिशकर्ता थे जिनके खिलाफ पुलिस साक्ष्य एकत्र कर रही है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीष ने न सिर्फ उन 8 लोगों के नाम का खुलासा किया है बल्कि सरकारी जमीन के खाता खेसरा का नंबर तक पुलिस को बताया है। जिन 8 लोगों का नाम मनीष ने कबूला है उनमें सबसे पहले हीरा लाल अग्रवाल ,पप्पू खंडेलवाल, अजय सिंह ,किन देव प्रसाद, भुवाल प्रसाद गुप्ता, अभिमन्यु सिंह ,शिक्षक राजेश कुमार, सहित एक बड़े नेता का भी नाम सामने आया है।
इसके अलावा में भी शूटर मनीष पटेल ने बहुत सारे राज्य पुलिस को बताए हैं जिससे पूर्व में हुए कई घटनाओं के राज खुल सकते हैं प्रशासन सभी के साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है और जैसे ही साक्ष्य एकत्र होगा उन सभी लोगों पर कार्रवाई तुरंत पुलिस करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।