मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने रात्रि में शहर के जल जमाव की समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण
सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक , देर रात्रि में शहर के जल जमाव की समस्याओं को लेकर कचहरी चौक, चांदमारी, नगर थाना चौक, सदर अस्पताल गेट, आर्य समाज चौक सहित बरियारपुर के विभिन्न स्थलों का जायजा लेने पहुंचे । जिलाधिकारी ने शहर के जल जमाव को दरुस्त कराने को लेकर नगर निगम आयुक्त को दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की साफ सफाई नियमित रूप से कराने तथा शहर के समस्याओं के निराकरण को लेकर की जाएगी हर सम्भव प्रयास।आम लोगो के समस्यों के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया कई अहम निर्देश । उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।